अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Cannes 2026 : 79वें कान में चंदा पटेल ने बढ़ाया देश का मान

On: May 17, 2026 2:14 PM
Follow Us:
Cannes 2026
---Advertisement---

Cannes 2026 :79वें कान फिल्म फेस्टिवल लगातार चर्चा में बना हुआ है। 12 मई से इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जिसमें अब तक आलिया भट्ट, कल्याणी प्रियदर्शन, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी से लेकर अदिति राव हैदरी तक का जलवा देखने को मिल चुका है। तमाम सेलेब्स अपने बेस्ट लुक को रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट करते दिखे। इस बीच गुजराती फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर चंदा पटेल भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शिरकत को लेकर चर्चा में हैं, जिनकी फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ के ग्लोबल प्रीमियर ने भारतीय रीजनल सिनेमा को भी नई पहचान दी है।

चर्चा में चंदा पटेल की फिल्म
चंदा पटेल की अपकमिंग फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के प्रीमियर ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है। जी हां, कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म तेरा मेरा नाता का भी प्रीमियर हुआ, जिसने इंटरनेशनल फिल्म प्रेमियों और मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें, चंदा पटेल की ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है और अब कान फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल प्रीमियर के बाद इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

चंदा पटेल का लुक
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में चंदा पटेल के लुक की बात करें तो आइवरी और पेस्टल शेड्स वाले बेहद खूबसूरत गाउन में चंदा पटेल ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें वह काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। उनके गाउन पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी, खूबसूरत डिटेलिंग और लंबा फ्लोइंग ट्रेल उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा था। उनका यह लुक इंडियन कल्चरल आर्ट और मॉडर्न ग्लोबल फैशन का मिक्स था जिसने कान्स के ग्लैमरस माहौल में अलग ही छाप छोड़ी। सॉफ्ट कर्ल्स, एलिगेंट ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ चंदा ने अपने पूरे अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा।

तेरा मेरा नाता के बारे में
फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ की बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, किस्मत और इमोशनल कनेक्शन से जुड़े दो दिलों की कहानी है। फिल्म में सूरज कुमार और भाविका लीड रोल में हैं। कान फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इसका आयोजन 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। 23 मई को कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भारतीय सितारे भी शिरकत करते नजर आएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bollywood News : ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’, 24 सालों से मायानगरी में अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं अभिनेता राजकुमार कनौजिया

OTT News : रांची की वादियों में शूट होगी वेब सीरीज ‘इंसानियत के दुश्मन’; दूरदर्शन के ‘वेब्स ओटीटी’ पर दिखेगा मेजर रुद्र का एक्शन

TV News : छोटे पर्दे पर नए अवतार में वापसी! अभिनेता नीरज भारद्वाज सुभारती टीवी पर करेंगे नए शो की मेजबानी

Entertainment News : शांतनु भामरे को मिला ‘बेस्ट एक्टर’ का प्रतिष्ठित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्मश्री अनूप जलोटा ने किया सम्मानित

OTT News : सच्ची घटनाओं पर आधारित नई वेब सीरीज ‘दिल्ली फाइल्स’ लाएगी समाज का कड़वा सच 

लाइफ में एक बार जरूर देखें थलापति विजय की ये फिल्में

Leave a Reply