अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्‍तान विश्‍वास करने के काबिल नहीं : Ibrahim Hussain

On: June 24, 2025 1:15 PM
Follow Us:
Ibrahim Hussain
---Advertisement---

अलीगढ़। Ibrahim Hussain : ईरान-इजरायल में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसे मालूम था कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा। उसने यहां तक कहा है कि अमेरिका ने इस हमले के लिए उसके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान विश्वास करने के काबिल नहीं है।

Palak Tiwari and Ibrahim Ali:पलक तिवारी ओर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली ने एक साथ न्यू ईयर का मनाया जश्न,फोटो हुआ वायरल

मौलाना चौधरी Ibrahim Hussain ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पाकिस्तान दोहरे चरित्र वाला देश है। वह किस समय क्‍या फैसला ले कोई नहीं जानता। पाकिस्तान पर किसी को विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को हवाई क्षेत्र देना विश्वासघात है।

पाकिस्तान में आतंकी अड्डे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की छवि ऐसी है कि उसे आतंकवाद के लिए जाना जाता है।

Ibrahim Hussain  ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने कहा, “मेरा मानना है कि हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करने में पूरी तरह सक्षम है। अगर आतंकवादी छिपने के लिए भूमिगत भी हो जाते हैं, तो हमारी सरकार उन्हें ढूंढ़ने और सजा देने की ताकत रखती है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply