अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संविधान गौरव अभियान को वर्षभर संचालित करेगी BJP

On: January 25, 2025 6:03 PM
Follow Us:
BJP will run Constitution Pride campaign throughout the year
---Advertisement---

गुरुग्राम: हरियाणा BJP की कोर ग्रुप की बैठक शुक्रवार को गुरुग्राम में हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व अन्य कोर कमेटी के नेताओं ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन किया। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में हरियाणा के नेताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर भी बातचीत हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा भी की गई।

दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP, गिरफ्तारी की मांग

 

 

 

 

 

 

 

 

BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के एजेंडे को रखा

सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के एजेंडे को रखा। इसके बाद एक के बाद एक विषयों पर गहनता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन की चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने तय किए गए कार्यक्रम समय पर पूरा करने की उम्मीद जताई। आज की बैठक में संविधान गौरव अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। यह अभियान पूरे एक वर्ष तक चलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की जन्म शताब्दी पर चल रहे कार्यक्रम भी साल भर जारी रहेंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर गंभीर

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में अभी तक 44 लाख भाजपा के सदस्य बने हैं और 41 हजार सक्रिय सदस्य बना लिए गए हैं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर गंभीर है और आज इस विषय पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है और प्रदेश में बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 25 जनवरी को हरियाणा भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। 25 जनवरी को ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म दिन है जिसे कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!