अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कितने आदमी थे,सरदार दो,दो आदमी और तुम तीन, यह तो बहुत ना इंसाफी है, इसकी सजा मिलेगी जरूर 

On: September 7, 2025 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कितने आदमी थे,सरदार दो, दो आदमी और तुम तीन, यह तो बहुत ना इंसाफी है, इसकी सजा मिलेगी जरूर

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़े पांच जुआरी, रकम बरामद हुई मात्र 1320 रुपये

सहसवान (बदायूं) कितने आदमी थे,सरदार दो, दो आदमी और तुम तीन, यह तो बहुत नाइंसाफी है। इसकी सजा मिलेगी जरूर मिलेगी यह फिल्मी डायलॉग देश में अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाई पांच दशक पूर्व रिलीज हुई फिल्म शोले के डायलॉग है जो फिल्म में डाकू सरगना के रूप में डाकू का रोल अदा कर रहे गब्बर सिंह अमजद खान ने मिशन से लौटकर आए डाकू साथियों से सवाल किए थे ऐसे ही सवाल थाना कोतवाली सहसवान पुलिस से डाकू सरगना गब्बर सिंह नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता कर रही है।की मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों के पास से 1020 रुपये तथा जुआ फड़ से मात्र 300 रुपये कुल 1320 रुपये बरामद कर पुलिस के आला अफसरो से अपना गुड वर्क दिखाकर जो वाही-वाही लूटी है।वही वाही-वाही पर क्षेत्र की जनता सबलिया निशान खड़े कर रही है।और पूछ रही है। जुआरी पकड़े गए पांच और रकम बरामद हुई मात्र 1320 रुपये प्रत्येक के हिस्से में मात्र 264 दिखाए गए हैं।यह तो वही हुआ जैसे 5 दशक पूर्व भारत में मुंबई से रिलीज हुई फिल्म शोले जिसमें डाकू के रूप में विलेन का रोल अदा कर रहे गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान ने अपने मिशन में भेजें साथियों को मिशन से खाली हाथ लौटने पर कहा था कितने थे जवाब मिशन से लौटे साथियों ने कहा दो आदमी तब गुस्से से तिलमिलाए डकैतों के सरगना विलेन का रोल कर रहे गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान ने कहा वह दो आदमी थे।और तुम तीन फिर भी वापस आ गए यह बहुत बेइंसाफी है।

ठीक ऐसे ही उपनिरीक्षक रामायन सिंह के नेतृत्व में सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जिसमें आरक्षी मनवीर सिंह ,आलोक कुमार,अमित शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, ने थाना कोतवाली सहसवान में दिखाए गए अपराध संख्या 373 धारा 13 में बताया कि मुझे सूचना मिली थी नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर बस्ती मोकमपुर में पीपल के पेड़ के नीचे रात 11:00 के लगभग कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं।

मैंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने अपने नाम रामचंद्र पुत्र ठाकुरदास दीनानाथ पुत्र भीख उर्फ बांके हरिओम पुत्र लीलाधर रामेश्वर पुत्र डूमर उर्फ डूंगर निवासी मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर तथा कृपाल पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम भमोरी थाना कोतवाली सहसवान बदायूं बताया जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए रामचंद्र की जामा तलाशी में₹320 दीनानाथ₹210 हरिओम 160 रुपए रामेश्वर ₹210 कृपाल के पास से मात्र ₹120 तथा जुआ के फड से मात्र ₹300 सभी पांचो जुआरियों के पास से 1320 की प्रत्येक जुआरी के हिसाब से 264 से पुलिस द्वारा बरामद दिखाया जाना मोहल्ले वासियों को हजम नहीं हो पा रहा है।

उनका कहना है।की पुलिस ने आला अफसर को एक बहुत बड़े जुआरियों का गैंग गिरफ्तार करने का नाटक रच कर वाही-वाही तो लूट ली। परंतु मौके से गिरफ्तार किए गए पांच जुआरियों के पास से 1320 रुपये की दिखाई गई रकम क्षेत्र के लोगों को हजम नहीं हो पा रही है।उनका कहना है।कि यह वास्तविक रकम न होकर मात्र गुड वर्क करने के उद्देश्य से 1320 रुपये रखकर अधिकारियों से अपनी पीठ थप-थपाने की जो नौटंकी की है।वह बिल्कुल शोले फिल्म की तर्ज पर रची गई एक साजिश है और साजिश की जांच होना भी आवश्यक है।

अगर साजिश की जांच हुई तो सजा भी शोले फिल्म की तरह बड़ी तो नहीं परंतु छोटी सजा तो वाही-वाही लूटने वाले पुलिस टीम को तो मिल सकती है।अब देखना है। की पुलिस के आला अफसर इस साजिश को किस प्रकार अंजाम देते हैं या फिर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply