अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी,जिले में डीएम ने दिया आदेश…

On: July 12, 2025 5:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी,जिले में डीएम ने दिया आदेश…

बदायूँ।सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान बदायूं जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि 12 व 14 जुलाई, 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई व दो से चार अगस्त को छह से 12 तक की कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बंद रहेगी।

हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्यों में सहयोग देंगे।यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों स संचालित विद्यालयों में श्रावस मास के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

सोमवार शाम तक डायवर्जन लागू:-बदायूं जिले में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा। हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं।

इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं,ताकि लोगों को परेशानी न हो।एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी।इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

146 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग में लगाए गए 366 सीसीटीवी कैमरे
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 146 किलोमीटर का कांवड़ मार्ग है। इस मार्ग पर 366 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं।कांवड़ मार्ग पर 35 धार्मिक स्थल है। वहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पांच कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।कांवड़   क्षेत्र को छह जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया। मार्ग पर पांच वॉच टाॅवर बनाए गए।खुराफातियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कांवड़ रक्षक बनाए गए हैं।

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान
  • शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।
  • बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
  • मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
  • मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।
  • कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।
  • बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।
  • बदायूं से कासगंज व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस व अन्य वाहन नवादा चौकी से सहसवान, अलीगढ़ होते जाएंगे।
  • बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
  • बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते जाएंगे।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!