अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक ही सुई के इस्तेमाल से 10 लोग HIV संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

On: March 28, 2025 4:48 PM
Follow Us:
HIV
---Advertisement---

नई दिल्ली- केरल से आई एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में 10 लोगों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जानकारी में सामने आया है कि इन सभी लोगों को एक ही सुई से इंजेक्शन लगाया गया था।

कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आयें छात्र: Shivraj

स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि ये सभी नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे। एक ही इंजेक्शन की सिरिंज सभी को लगने के कारण संक्रमित हो गए। इन 10 व्यक्तियों में तीन देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं, बाकि सात केरल के ही हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि सभी HIV संक्रमित व्यक्ति नशे के आदी हैं। इनमें से एक व्यक्ति HIV से संक्रमित था। उसी के द्वारा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की सिरिंज को नौ अन्य लोगों ने भी नशे के लिए इस्तेमाल किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इनमें से तीन संक्रमित अन्य राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक हैं।

सभी HIV संक्रमित व्यक्ति नशे के आदी

सभी 10 संक्रमित व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। वहीं, इन मरीजों के घरवालों के सभी मैंबरों की भी जांच की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!