अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hathras भगदड़ कांड : न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट, 121 लोगों की हुई थी मौत

On: February 21, 2025 1:24 PM
Follow Us:
Hathras
---Advertisement---

नई दिल्ली : Hathras कांड की न्यायिक जांच की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। कैबिनेट की बैठक में रिपोर्ट पेश की गई।रिपोर्ट के तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की माने तो रिपोर्ट में भोले बाबा को आरोपी नहीं ठहराया गया है। न्यायिक जांच रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। आयोग ने अपने रिपोर्ट में पुलिस की जांच को सही पाया है, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई अहम सुझाव भी दिए हैं।
आयोग को हादसे के पीछे साजिश होने के प्रमाण मिले हैं कि नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें Hathras के सिकंदराराउ क्षेत्र के फूलराई गांव में 2 जुलाई 2024 को भोले बाबा उर्फ नारायण सरकार हरि के सत्संग के बाद मची  भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

Hathras हादसे में मरने वालों की संख्‍या हुई आठ

 

 

 

 

Hathras ने कहा था कि होनी को कौन टाल सकता है

हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के रिटायर जज बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ ने कहा था कि होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है, उसे एक दिन जाना ही है। योगी सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) और न्यायिक आयोग का गठन किया था। भगदड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में बाबा का नाम आरोपी के तौर पर शामिल नहीं था।
राज्य सरकार को सौंपी एसआईटी रिपोर्ट में स्थानीय प्रशासन की ओर से चूक की ओर इशारा किया गया। भगदड़ के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया और दावा किया गया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल की हालत में सुधार, युवक पर हुई एफआईआर

Badaun News: एचपीसीएल हत्याकांड, बदायूं में आरोपी अजय के ताऊ पर भी कसा शिकंजा, 27 अवैध दुकानों पर बेदखली के लिए मुकदमा

Eid Ul Fitr: नगर एंव देहात क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश व हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया गया

Eid Ul Fitr: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई

Moradabad News-कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़

Badaun News: जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Leave a Reply

error: Content is protected !!