अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather News : बूंदाबांदी और बादलों का असर: हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे

On: June 4, 2025 11:16 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana Weather News : हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। इसके अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पंचकूला जिलों में भी दोपहर से पहले अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप बहुत कम समय के लिए ही दिखाई दी।

 

Haryana Weather News : तापमान में रिकॉर्ड गिरावट, सामान्य से 10 डिग्री नीचे

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन का तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लगातार हो रही बारिश और बादलवाही का असर प्रदेश में दिन के तापमान पर स्पष्ट रूप से देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। सिरसा को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम रहा।

 

Uttarakhand : केदारनाथ पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राज्य गठन के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला नेता

Haryana Weather News : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जारी, येलो अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में यह बदलाव वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। यह सिस्टम 5 जून तक सक्रिय रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बदलता रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!