अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : केदारनाथ पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राज्य गठन के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला नेता

On: June 3, 2025 11:10 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand :  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। वे उत्तराखंड राज्य के गठन (2000) के बाद केदारनाथ यात्रा पर पहुंचने वाली दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले, वर्ष 1994 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. मदनलाल खुराना ने केदारनाथ धाम की यात्रा की थी, लेकिन उस समय यह क्षेत्र अविभाजित उत्तरप्रदेश का हिस्सा था।

Uttarakhand : बाबा केदारनाथ के प्रति नेताओं की आस्था

केदारनाथ यात्रा हर वर्ष अप्रैल-मई से अक्तूबर-नवंबर तक होती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। राजनीति, खेल, फिल्म, उद्योग और लोकसंस्कृति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां इस पावन धाम में दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों में छह बार केदारनाथ जा चुके हैं, जबकि उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार इस धाम में दर्शन के लिए आई थीं।

 

Uttarakhand Weather Update : जून की शुरुआत में बारिश और बिगड़े मौसम का अनुमान

 

Uttarakhand : 26 वर्षों बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की यात्रा

रेखा गुप्ता की यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि वर्ष 1998 के बाद पहली बार कोई दिल्ली का मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंचा है। श्रीकेदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के अनुसार, आज़ादी के बाद से देश के तमाम राज्यों से कई राजनेता बाबा केदार के दर्शन के लिए आते रहे हैं। रेखा गुप्ता ने न सिर्फ बाबा केदार के दर्शन किए, बल्कि केदारपुरी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण भी किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड : वोटर लिस्ट अपडेट पर CEO सख्त ! 1 हफ्ते में निपटाएं फॉर्म 6, 7 और 8, छूटे हुए 1.10 लाख वोटर्स को एक और मौका

उत्तराखंड : CM धामी का राज्य आंदोलनकारियों को नमन, पेंशन में की भारी बढ़ोतरी; जानें किसे मिलेगा कितना लाभ

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कल  स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखंड : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्ट

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से खेल छात्रवृत्ति प्रदान की गई

हल्द्वानी : CM धामी ने सुना कुमाऊं के व्यापारियों का दर्द, बोले- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’

Leave a Reply