Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में 25 दिन पहले से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है, ताकि जनसाधारण में योग के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग मैराथन, योग जागरण यात्रा और अन्य गतिविधियां शामिल होंगी।
Haryana : 21 जून तक चलेंगे योग और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम
सीएम सैनी ने बताया कि ये कार्यक्रम आज से शुरू होकर 21 जून तक चलेंगे। खास बात यह है कि योग दिवस के इन आयोजनों को स्वच्छता कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, बल्कि स्वच्छ भारत के संकल्प को भी मजबूती देना है। योग और स्वच्छता का यह समन्वय समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति चेतना जगाएगा।
#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर हम 25 दिन पहले इसका आयोजन शुरू कर रहे हैं इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग मैराथन, योग जागरण यात्रा और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों को योग दिवस के कार्यक्रम से… pic.twitter.com/NjLO4aOzvH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2025
Haryana News : हरियाणा में स्वास्थ्य को बढ़ावा, जल्द खुलेंगे योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र
Haryana : शिक्षण संस्थानों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण
राज्य सरकार की योजना के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से “नशा मुक्त हरियाणा” का संदेश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प है कि योग को घर-घर तक पहुँचाया जाए और हरियाणा को योगमय राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।
Haryana : बाबा रामदेव की भी होगी भागीदारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिससे आयोजन को और अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग और स्वच्छता दोनों ही समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से मनाया जा रहा है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर मान्यता दी थी। इसी कड़ी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए यह रिव्यू बैठक आयोजित की गई।

