अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

HARYANA में मानसून विदाई की तैयारी, कुछ हिस्सों में 17 से 19 सितंबर तक बारिश संभव

On: September 14, 2025 11:36 AM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

HARYANA WEATHER NEWS :  हरियाणा में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से कहीं अधिक दर्ज की गई है। अब तक राज्य में 564.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा है। इस बार मानसून सीजन की बारिश ने पिछले 27 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब हरियाणा में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है और 22 सितंबर के आसपास राज्य से मानसून रुखसत हो जाएगा।

HARYANA WEATHER NEWS : 17 से 19 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 16 से 17 सितंबर के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से 17 से 19 सितंबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

Haryana में कई जिले पानी से लबालब, इन जगहों पर आज फिर होगी झमाझम बारिश

HARYANA WEATHER NEWS : राजस्थान से होगी मानसून की विदाई की शुरुआत

 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की रवानगी की शुरुआत राजस्थान से 17 सितंबर के आसपास हो जाएगी। वहीं, हरियाणा से मानसून 22 सितंबर के आसपास विदा लेगा। पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून की विदाई करीब 10 दिन पहले होने जा रही है; 2024 में हरियाणा से मानसून की विदाई 2 अक्तूबर को हुई थी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने पुष्टि की है कि 17 से 19 सितंबर के बीच बारिश की संभावना के बाद मानसून की रवानगी तय है।

HARYANA WEATHER NEWS : फसलों को नुकसान की आशंका, सर्दी समय से पहले

 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर ने बताया कि भारी बारिश से धान की अगेती फसल को पहले ही 15-20% नुकसान पहुंच चुका है। यदि अब फिर से बारिश होती है तो पकी हुई फसल को भी 10-15% तक नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि मानसून के चले जाने के बाद भी यदि मौसमी सिस्टम सक्रिय होते हैं और बारिश होती है, तो सर्दी की दस्तक सामान्य से पहले हो सकती है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ ने भी 22 सितंबर के आसपास मानसून विदाई की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!