अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News : पाकिस्तान की फायरिंग में हरियाणा का वीर शहीद, Poonch में थी तैनाती, आज होगा अंतिम संस्कार

On: May 8, 2025 12:02 PM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News : भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की ओर से बुधवार सुबह से ही गोलीबारी शुरू कर दी गई थी। जम्मू के पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा की गई इस फायरिंग में हरियाणा का एक जवान शहीद हो गया।

 

Haryana News  : शहीद लांस नायक दिनेश की पुंछ में थी पोस्टिंग

शहीद जवान लांस नायक दिनेश (32) पलवल जिले के रहने वाले थे और इन दिनों उनकी पोस्टिंग पुंछ में थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर फायरिंग शुरू की, तो दिनेश अपने साथियों के साथ जवाबी फायरिंग करने लगे। तभी पाक की ओर से एक बम उनके सामने गिरा, जिसमें जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में दिनेश और उनके 4 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Haryana News : हरियाणा में शुरू हुई 1.58 लाख लोगों को प्लॉट देने की प्रक्रिया, 24 हजार गरीबों को हर महीने पेंशन

 

Haryana News : अस्पताल में हुई शहीद दिनेश की मौत

बम धमाके के बाद घायल हुए दिनेश और उनके साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दिनेश की गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भारतीय सेना की ओर से परिवार को इस घटना की जानकारी तड़के ही दे दी गई थी। शहीद के परिवार में मातम का माहौल है।

 

Haryana News : शहीद की पार्थिव देह आज गांव पहुंचेगी

शहीद लांस नायक दिनेश की पार्थिव देह को आज सुबह पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव लाया जाएगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। दिनेश 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वह जम्मू के पुंछ में तैनात थे। शहीद दिनेश की पत्नी सीमा वकील हैं, और उनके दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!