अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News : हरियाणा के इस जिले से खाटू श्याम और सालासर धाम तक शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें पूरी जानकारी

On: April 29, 2025 12:05 PM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News : हरियाणा सरकार ने धार्मिक यात्रियों के लिए बड़ी राहत देते हुए गुरुग्राम से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों — खाटू श्याम जी और सालासर धाम — तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस नई सेवा के जरिए श्रद्धालु अब घंटों की सड़क यात्रा से बच सकेंगे और कुछ ही समय में इन तीर्थ स्थलों तक पहुंच पाएंगे।

Haryana News : खाटू श्याम और सालासर तक सेवा शुरू होने के बाद सरकार की योजना

गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर तक सेवा शुरू होने के बाद सरकार की योजना है कि इसे अन्य रूट्स तक भी विस्तार दिया जाए। इसमें गुरुग्राम से चंडीगढ़ और गुरुग्राम से हिसार जैसे मार्ग शामिल हैं, जहां सड़क मार्ग से यात्रा करने में 4 से 6 घंटे तक का समय लगता है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने पर यह समय घटकर केवल 1 से 1.5 घंटे का रह जाएगा।

 

Haryana 50 करोड़ रुपए के सरकारी गबन का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Haryana News : राज्यों के बीच सहयोग और बैठकें

इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा और राजस्थान सरकारों के बीच आपसी सहयोग पर सहमति बन चुकी है। हाल ही में हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने राजस्थान के मंत्री गौतम कुमार के साथ बैठक की, जिसमें तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं पर गंभीर मंथन किया गया। दोनों राज्यों की यह साझेदारी परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Haryana News : भविष्य की योजनाएं और अध्ययन रिपोर्ट

जनवरी में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में विपुल गोयल ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ इस रूट को लेकर एक प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया था। उन्होंने गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ मार्गों पर भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की संभावनाओं को लेकर स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रदेश में हवाई यात्रा का नेटवर्क और अधिक मजबूत हो सके।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!