अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News-चीफ सेक्रेटरी से IPS सुसाइड केस में पूछताछ, सचिवालय में 1 घंटे तक रही चंडीगढ़ SIT

On: January 6, 2026 12:56 PM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News -चंडीगढ़ : हरियाणा के आई.पी.एस. वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की एस.आई.टी. की जांच जारी है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम एस.आई.टी. टीम सिविल सचिवालय पहुंची। जहां एक घंटे से अधिक समय तक हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की।

दिवंगत आई.पी.एस. के सुसाइड नोट में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का भी नाम है। इससे पहले भी एस.आई.टी. ने मुख्य सचिव से पूछताछ की थी। पिछले दिनों एस.आई.टी. की ओर से मुख्य सचिव को एक नोटिस भी सर्व किया गया था लेकिन मुख्य सचिव चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंचे जिसके बाद एस.आई.टी. को लीड कर रही एस.एस.पी. कंवरदीप कौर अपने कई अफसरों के साथ खुद सचिवालय पहुंची जहां करीब एक घंटे तक मुख्य सचिव ने आई.पी. एस. सुसाइड सुसाइड केस केस को को लेकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो एस.आई.टी. ने मुख्य सचिव से कई सवाल पूछे। इसके अलावा सुसाइड नोट में मिले फैक्ट्स से संबंधित डाक्यूमेंट की पड़ताल की। शाम साढ़े 5 बजे तक एस.आई.टी. के अफसर सचिवालय में ही मौजूद रहे।

पूरन कुमार सुसाइड मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एस आई टी. अब फाइनल नोट में नामित अफसरों के बयान दर्ज करने को प्रक्रिया को पूरी करने की तैयारी में है। अब तक मामले में नामित लगभग सभी अफसरों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। यही नहीं 22 गवाहों के बयान दर्ज किार जा चुके हैं। इस मामले में बीते दिनों हरियाणा के कई आई पी एस व रिटायर्ड अफसरों नेचंडीगढ़‌पुलिस मुख्यालय पहुंचकर बयान दर्ज करवायाथा। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!