चंडीगढ़। Haryana Government में स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने लीज रेंटल सब्सिडी योजना, पेटेंट लागत प्रतिपूर्ति योजना, नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति योजना, क्लाउड स्टोरेज के लिए प्रतिपूर्ति योजना, सीड फंडिंग योजना और असिस्टेंस इन एक्सीलेरशन प्रोग्राम्स स्कीम के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
ऑपरेशन सिंदूरः Haryana government ने बनाई नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति
लीज रेंटल सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं को स्टार्टअप के लिए 45 प्रतिशत और अन्य युवा उद्यमियों को 30 प्रतिशत लीज सब्सिडी दी जाती है। प्रदेश में अगर कोई युवा अपने स्टार्टअप को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट करवा लेता है तो उसे 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Haryana Government 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी
नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति योजना में 50 प्रतिशत सहायता मिलेगी। इसी तरह क्लाउड स्टोरेज के लिए प्रतिपूर्ति योजना और असिस्टेंस इन एक्सीलेरशन प्रोग्राम्स स्कीम के तहत युवा उद्यमियों को हर साल ढाई लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

