चंडीगढ़। Haryana 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ईआरएसएस) से जुड़ेगा। आपात स्थिति में मैनुअल डिस्पैच सिस्टम के बदले एआइ से संचालित आटो डिस्पैच सिस्टम शुरू किया जाएगा।
भारतीय सेना की विजयगाथा को भाजपा पहुंचाएगी गांव-गांव तक, BJP Haryana निकालेगी तिरंगा यात्रा
जुलाई में पायलट आधार पर नया सिस्टम शुरू किया जाएगा। Haryana मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित 112 ईआरएसएस की राज्य अधिकार-प्राप्त समिति (एसईसी) की बैठक में बताया गया कि अभी तक 2.31 करोड़ से अधिक काल रिसीव की गई हैं।
Haryana : आपात स्थितियों से निपटने के लिए भेजे गए इतने वाहन
इस दौरान प्रदेश भर में आपात स्थितियों से निपटने के लिए 46.60 लाख वाहन भेजे गए। विगत अप्रैल में ही 6,06,039 काल रिसीव की गई। जबकि पिछले साल समान अवधि में 5,35,111 और अप्रैल 2022 में 4,68,359 काल रिसीव की गईं थी।
पुलिस रिस्पांस टाइम अप्रैल 2022 के 12 मिनट चार सेकेंड से घटकर अप्रैल 2025 में केवल सात मिनट तीन सेकेंड रह गया। मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टाइम 2022 के 25 मिनट 44 सेकंड से घटकर 2025 में 12 मिनट 50 सेकंड रह गया।
Haryana हर जिले में 5 ERV तैनात
मुख्य सचिव ने बताया कि हर जिले में पांच आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) तैनात किए गए हैं। इससे आपातकालीन सेवाओं की क्षमता और पहुंच बढ़ी है। गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी जिलों में अस्पतालों की मैपिंग करने की आवश्यकता जताई ताकि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कम से कम समय में चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई जा सके।

