Haryana ITI में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक छात्र अब विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रों के लिए एडमिशन लेने के लिए एक सुनहरा अवसर है।
Haryana: 18 अक्टूबर को अंबाला आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, एयरफोर्स स्टेशन में होने वाले कार्यक्रम में होंगी शामिल
Haryana महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा कार्यालय द्वारा सभी संस्थानों को पत्र जारी किया गया
इस संबंध में महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा कार्यालय द्वारा सभी संस्थानों को पत्र जारी किया गया है। निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी संस्थानों को जारी किए पत्र के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया 10 से 17 अक्टूबर तक चलेगी। अभ्यर्थी दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।

