अहमदाबाद। ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद Gujarat Congress महासचिव राजेश सोनी बुरी तरीके से फंसे हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Bypoll Election Results 2024:Priyanka Gandhi wins in Wayanad, BJP leads in UP
दरअसल, Gujarat Congressस महासचिव राजेश सोनी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से ‘भ्रामक’ और ‘मनोबल तोड़ने वाली’ सामग्री अपलोड करने का आरोप लगा। उनके खिलाफ बीएनएस की एक सख्त धारा के तहत मामला भी दर्ज किया गया।
Gujarat Congress नेता ने सोशल मीडिया पर किया विवादास्पद पोस्ट
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (सीआईडी-साइबर अपराध) भरतसिंह टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य सीआईडी की साइबर अपराध शाखा ने पिछले महीने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किए गए अभियान पर विवादास्पद पोस्ट करने के लिए सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

