अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold Silver Prices: सोना के रेट में गिरावट, चांदी 12800 रुपये सस्ती, जानें

On: April 26, 2026 1:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दोनों धातुएं शुक्रवार को महंगी हुईं। वहीं हफ्तेभर की बात करें तो दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं। के साथ बंद हुईं, लेकिन पूरे हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट की बात करें, तो ये कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का रेट 2808 रुपये प्रति किलो बढ़ा और सोने के दाम में भी मामूली उछाल आया।

5 दिन में 12821 रुपये सस्ती हुई चांदी

बता दें कि सोमवार से शुक्रवार तक 5 कारोबारी दिनों में चांदी 12821 रुपये सस्ती हुई। वहीं सोने का भाव इन 5 दिन में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ। गत 17 अप्रैल को MCX पर चांदी का रेट 257142 रुपये प्रति किलो था। बीते शुक्रवार को एक किलो चांदी का भाव 2808 रुपये की बढ़त के साथ 244321 रुपये रहा, यानी 5 कारोबारी दिनों में चांदी के रेट में 12821 रुपये की गिरावट आई।

जनवरी में 4 लाख से ज्यादा चांदी का रेट

वहीं अगर चांदी के हाई रेट से वर्तमान भाव की तुलना करें तो इस साल जनवरी महीने में पहली बार चांदी का रेट 4 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा हुआ। जनवरी में चांदी का रेट 439337 रुपये दर्ज हुआ था। तब से अब तक चांदी का रेट 195016 रुपये गिर चुका है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, चांदी 6115 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। शुक्रवार को रेट 243825 रुपये रहा।

5 दिन में 1800 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने के रेट की बात करें तो MCX पर 5 जून को एक्सपाय होने वाले गोल्ड का रेट गत शुक्रवार को 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 152799 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सप्ताह 17 अप्रैल को इसका क्लोजिंग रेट 154609 रुपये था, यानी 5 दिन में सोना 1810 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। जनवरी महीने में पहली बार सोने का रेट 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। तब से अब तक यह 50185 रुपये गिर चुका है।

GST और मेकिंग चार्ज से और बढ़ता रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 151655 रुपये था। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 151475 रुपये रहा। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने पर जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज देना पड़ता है। इस चार्ज के जुड़ने पर सोने का रेट थोड़ा बढ़ जाता है। अलग-अलग राज्यों में मेकिंग चार्ज भी अलग-अलग होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply