अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मदरसा परीक्षा 2025 की अंकतालिकाएं अल्पसंख्यक कार्यालय से करें प्राप्त

On: July 21, 2025 6:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मदरसा परीक्षा 2025 की अंकतालिकाएं अल्पसंख्यक कार्यालय से करें प्राप्त..

बदायूँ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित अरबी-फ़ारसी परीक्षा-2025 तथा एकल विषय परीक्षा-2024 की सेकेण्ड्री (मुंशी व मौलवी) तथा सीनियर सेकेण्ड्री (आलिम) कक्षाओं की अंकतालिका,सहप्रमाण-पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गये हैं। मदरसा का प्रबन्धक, प्रधानाचार्य अंकतालिकाएं, सहप्रमाण-पत्र किसी भी कार्यदिवस में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मदरसा बोर्ड पटल सहायक मुअज़्ज़म यार ख़ॉं से प्राप्त कर सकते हैं। प्रबन्धक, प्रधानाचार्य अंकतालिकायें, सहप्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु छात्र, छात्राओं को अपने स्तर से भी सूचित कर दें जिससे कोई भी छात्र, छात्रा अगली कक्षा में प्रवेश प्राप्त करने से वंचित न रह सके।
उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र व छात्रा की अंकतालिका व सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होती है तो 31 जुलाई 2025 तक सम्बन्धित मदरसे के प्रधानाचार्य की ओर से प्रार्थना-पत्र मय छात्र व छात्रा के प्रवेश-पत्र एवं इन्टरनेट की अंकतालिका की प्रमाणित छायाप्रति के ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 के उपरान्त अंकतालिका व सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होने सम्बन्धी कोई भी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा क्योंकि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा 01 अगस्त 2025 तक ही अंकतालिका, सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जायेंगे।छात्र, छात्रायें अंकतालिका, सहप्रमाण-पत्र अपने मदरसे से प्राप्त कर लें।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!