अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आजादी के बाद पहली बार की जनगणना समय पर नहीं-Gehlot

On: February 11, 2025 5:34 PM
Follow Us:
Gehlot
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक Gehlot ने कहा है कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनगणना तय समय पर नहीं हुई है।

Gehlot government के नौ जिले, तीन संभाग निरस्त, हाईकोर्ट में कैविएट!

 

 

 

 

 

 

 

 

Gehlot चार साल बीत जाने के बाद भी जनगणना नहीं करवाई जा रही

गहलोत ने मंगलवार को यहां अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भारत की करोड़ों गरीब जनता की मांग को संसद में उठाया है। यह समझ के परे है कि वर्ष 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड का बहाना देकर स्थगित किया गया एवं चार साल बीत जाने के बाद भी जनगणना नहीं करवाई जा रही है। देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनगणना न होने के कारण सरकारी योजनाओं खासकर खाद्य सुरक्षा योजना की प्लानिंग ठीक से नहीं हो पा रही है। 14 साल पुराने आंकड़ों से बनाई गई योजनाओं के कारण एक बड़ा वर्ग लाभान्वित नहीं हो पा रहा है। उदाहरण के लिए 2011 में 14 साल का बच्चा आज 28 साल का युवा हो चुका है परन्तु जनगणना नहीं होने के कारण खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Gehlot केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करानी चाहिए

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करानी चाहिए जिससे नए आंकड़ों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!