नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप अगले पांच साल में विभिन्न कारोबारों में 15-20 अरब डॉलर का निवेश करेगा। समूह के चेयरमैन Gautam Adani ने कंपनी के मजबूत बैलेंस शीट और वृद्धि का हवाला देते हुए यह बात कही है। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में, अरबपति उद्योगपति ने कहा, “लगातार अधिग्रहण और गहन जांच का सामना करने के बावजूद, अदाणी समूह कभी पीछे नहीं हटा। इसके बजाय अपनी रणनीति में बदलाव किया और अधिक लचीला, दुर्जेय तथा अटूट बनकर उभरा।”
पूरी दुनिया भारत की ताकत देख रही है : Gautam Adani
Gautam Adani ने लिखा, “कठोर प्रतिकूल परिस्थितियों और निरंतर जांच के बावजूद – हम कभी पीछे नहीं हटे। इसके बजाय – हमने अपने अंदर बदलाव किए। हमने फिर से कल्पना की। और, हम बन गए हैं – अधिक दुर्जेय, अधिक अटूट, अधिक मजबूत और अधिक लचीले।”
Gautam Adani ने कहा, “हमारा विश्वास स्पष्टता पर आधारित है। हमारे उद्देश्य भारत की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हैं। हमारी ताकत उस विश्वास से आती है, जो आप, हमारे शेयरधारक, हम पर रखते हैं।” उन्होंने कहा कि “हर चुनौती हमारे संकल्प को मजबूत करती है। हर बाधा एक सीढ़ी बन जाती है।”
उन्होंने कहा, “हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां नकारात्मकता अक्सर सच्चाई से ज्यादा गूंजती है। लेकिन, हम कानूनी प्रक्रियाओं में सहयोग करते हैं और मैं यह भी दोहराना चाहता हूं – जोर देकर – कि हमारा संचालन वैश्विक मानकों का है, हमारे अनुपालन ढांचे मजबूत हैं और हम उनसे समझौता नहीं करते हैं।”
Gautam Adani हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां नकारात्मकता अक्सर सच्चाई से ज्यादा गूंजती है
बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से लेकर डेटा सेंटर, रक्षा निर्माण और सिटी गैस तक – अदाणी समूह के व्यवसाय पिछले कुछ वर्षों में बढ़े हैं।

