अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttrakhand News:पुष्कर सिंह धामी ने कहा सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए वित्तीय लाभों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

On: October 16, 2024 7:13 PM
Follow Us:
Uttrakhand News:पुष्कर सिंह धामी ने कहा सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए वित्तीय लाभों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
---Advertisement---
Uttrakhand पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक ने एम.ओ.यू किया।
राज्य के लगभग 64 प्रतिशत सरकारी कार्मिक जिनका सैलरी खाता इन बैंकों में है, वे इस अनुबंध से लाभान्वित होंगे।
Uttrakhand मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये सभी बैंक कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज को कर्मचारियों के लिए और लाभकारी बनाने के लिये निरंतर कार्य करते रहेंगें। हमारा प्रयास होगा

Uttrakhand News:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शौर्य स्थल’ युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की

 

Uttrakhand भविष्य में शत-प्रतिशत कर्मचारी इस लाभकारी पैकेज का फायदा उठा सकें।

उन्होंने कहा कि इन बैंकों की शाखाओं में वेतन खातों के खाताधारकों को व्यक्तिगत बीमा कवर के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अंतर्गत कार्मिकों को दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण अपंगता तथा आंशिक अपंगता की स्थिति में उनके आश्रितों को क्षतिपूर्ति के रूप में क्लेम का लाभ तथा अन्य लाभ बिना कोई प्रीमियम किये प्रदान किये जायेंगे।
Uttrakhand सरकार और इन 05 बैंको के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार किसी कार्मिक की मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में यह कवरेज उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा,

जो ₹30 लाख से ₹100 लाख के मध्य होगी।

पूर्ण अपंगता की स्थिति में ₹30 लाख से ₹50 लाख तथा आंशिक अपंगता की स्थिति में ₹10 लाख से ₹40 लाख तक की वित्तीय सहायता बैंक द्वारा पैकेज के अन्तर्गत प्रदान की जाएगी।
इसके साथ-साथ ही इस पैकेज में दुर्घटना के कारण चिकित्सा, एम्बुलेंस की सुविधा, बच्चों की शिक्षा, पुत्री के विवाह जैसी आने वाली आवश्यकताओं के लिए भी वित्तीय सहायता की व्यवस्था है।
कार्मिकों की प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी उनके आश्रितों को आने वाली चुनौतियों से बचने में भी बैंक ₹3 लाख से ₹10 लाख तक योगदान प्रदान करेगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, कोषागार निदेशक श्री दिनेश लोहनी व संबंधित बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!