अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में फिर भड़की आग: सेक्टर-2 में अचानक जलने लगी गाड़ियां

On: January 25, 2025 11:48 AM
Follow Us:
Fire broke out again in Mahakumbh: vehicles suddenly started burning in Sector-2
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में फिर आग भड़क गई। शनिवार (25 जनवरी) को सुबह आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। मुख्य सड़क पर सेक्टर-2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। थोड़ी देर में आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना के बाद आसपास के ट्रैफिक को रोका गया। आग की चपेट में आने से अर्टिगा और वेन्यू कार जल गईं। शुक्र है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

 

Mahakumbh : डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा हुआ 10 करोड़ पार

 

 

 

 

 

Mahakumbh सब लोग सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, मुख्य सड़क पर सेक्टर-2 के पास शनिवार सुबह दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि हमारे पास कॉल आई थी, एक गाड़ी में आग लग गई थी। इसके पास की खड़ी एक गाड़ी भी आधी जल गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सब लोग सुरक्षित हैं।

सीएम योगी आएंगे प्रयागराज Mahakumbh

प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को हुआ था। 13 दिनों में 10.80 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। शनिवार को सीएम योगी 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सीएम अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम श्री कल्याण सेवा आश्रम में कल्याणदास जी महाराज (अमरकंटक) से मुलाकात करेंगे। फिर विश्व हिंदू परिषद शिविर में संत सम्मेलन में शामिल होंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!