अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिक्षामित्र, शिक्षक एवं रसोइयों को बांटे गए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

On: July 8, 2026 7:32 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा रसोइयों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार हसनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 20 लाभार्थियों जिसमें शिक्षकों, शिक्षा मित्रों एवं रसोईयों को योजना के कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर, उपजिलाधिकारी हसनपुर हिमांशु उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अरुण कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनकल्याणकारी पहल है।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी।
कार्यक्रम में विकास क्षेत्र गंगेश्वरी से यशपाल सिंह, रामवीर सिंह, पवन अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह एवं भुवनेश वर्मा, वहीं विकास क्षेत्र हसनपुर से होमपाल चौहान, उज्ज्वल वर्मा, निर्देश कुमार, नमित कुमार, कुलदीप चौहान एवं योगेश कुमार ,माध्यमिक शिक्षा विभाग से आनंद कुमार, सुमित कुमार गौतम, प्रेमवीर त्यागी, राजेंद्र सिंह तथा अवधेश कुमार त्यागी,रसोइया शर्मिला, सावित्री एवं राजवती आदि को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अरुण कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply