अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हाईस्पीड ट्रेन की बढ़ी मांग, PM Modi बोले- वह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी

On: January 6, 2025 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PM Modi जल्द ही वर्चुअल तरीके से कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में न्यू जम्मू रेलवे डिवीजन, चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन बिल्डिंग की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 की शुरुआत से ही भारत कनेक्टिविटी की तेज रफ्तार बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मैंने कल दिल्ली NCR में ‘नमो भारत’ ट्रेन का शानदार अनुभव लिया और दिल्ली मेट्रो की अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। कल भारत ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ​हमारे देश में अब मेट्रो नेटवर्क एक हजार किलोमीटर से ज्यादा का हो गया है।

 

PM Modi की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई

 

 

 

 

PM Modi ने कहा कि हमने देखा है, पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के ऐतिहासिक परिवर्तनों का रहा है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में एक दृश्यमान परिवर्तन आया है। इससे देश की छवि बदली है और देशवासियों का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत में रेलवे के विकास को हम चार पैरामीटर्स पर आगे बढ़ा रहे हैं। रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण, रेलवे के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, रेलवे की देश के कोने-कोने में कनेक्टिविटी, रेलवे से रोजगार का निर्माण और उद्योगों को सपोर्ट शामिल है।

PM Modi का केजरीवाल पर तीखा हमला: “शीशमहल बना सकता था, लेकिन घर देना चुना”

 

 

 

 

PM Modi ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेल कनेक्टिविटी का भी अद्भुत विस्तार हुआ है। 2014 तक देश में सिर्फ 35 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। आज भारत, रेल लाइनों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के करीब है। हमने रेलवे की पहुंच को भी लगातार बढ़ावा दिया है। बीते 10 वर्षों में 30 हजार किमी. से ज्यादा नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग कम समय में लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं, इसलिए हमने देश भर में हाई-स्पीड ट्रेनों की भारी मांग देखी है। आज 50 से ज्यादा रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 136 वंदे भारत सेवाएं लोगों के सफर को आरामदायक बना रही हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!