अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा Delhi new Chief Minister का शपथ ग्रहण

On: February 18, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Delhi new Chief Minister
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद, 20 फरवरी को Delhi new Chief Minister का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है। इसके लिए पार्टी ने 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जहां Delhi new Chief Minister के नाम का ऐलान किया जाएगा।
पहले यह खबर आई थी कि भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा, लेकिन बाद में इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

Delhi Assembly Elections 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

पीएम मोदी समेत 20 राज्यों के CM होंगे शामिल Delhi new Chief Minister

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के लिए भाजपा में चर्चा तेज हो गई है और कई प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

प्रवेश वर्मा
दिल्ली की नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं। उनका नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।

आशीष सूद
दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में है। वे केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं।

रेखा गुप्ता
महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में माना जा रहा है। उनका नाम भी चर्चित हो रहा है।

विजेंदर गुप्ता
रोहिणी से विधायक विजेंदर गुप्ता, जो दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं, उनके नाम की भी चर्चा हो रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!