अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi BJP की महिला मोर्चा की सिंदूर यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं

On: May 20, 2025 10:03 AM
Follow Us:
Delhi BJP
---Advertisement---

नयी दिल्ली : Delhi BJP की महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में सोमवार को कनाट प्लेस में सिंदूर यात्रा निकाली, जिसमें हजारों महिलाओं के साथ पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए।

Delhi BJP सरकार के सामने हैं अनेक मुश्किल काम

यात्रा में Delhi BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथी श्रीनिवासन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय और दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष योगिता सिंह शामिल हुयीं। साथ ही दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर और सुश्री वैशाली पोद्दार भी इस यात्रा में सम्मिलित हुईं।

इस मौके पर श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता देश भर में सिंदूर यात्रा का आयोजन कर रही हैं। हर जिले और शहर में महिलाएं हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर है। उन्होंने आतंकवाद और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि अब जिस भाषा में पाकिस्तान समझेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

Delhi BJP श्रीमती गुप्ता ने कहा, “ आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं। दिल्ली में निकाली जा रही सिंदूर यात्रा के माध्यम से महिलाएं यह संदेश दे रही है कि आज प्रदेश की जनता श्री मोदी और भारतीय सैन्य बलों के साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान रखते हुए जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने भारतीय सैनिकों को आतंकियों को खत्म करने का आदेश दिया उसके लिए सभी महिलाएं उनका साधुवाद करती हैं।

श्रीमति ईरानी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतिक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि जब- जब आप हमारे देश की महिलाओं की ओर देखेंगे, पूरा राष्ट्र, भारत की सरकार और सेना हर उस बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात मिलेगी।” उन्होंने कहा, “ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।”

Delhi BJP ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतिक और प्रतिज्ञा है

उन्होंने कहा, “हमारी सेना शरहद पर है इसलिए हमरी माता बहनों की सिंदूर सुरक्षित है।” उन्होंने कहा, “ कि देश की सेना के साथ-साथ श्री मोदी को भी हम नमन करते हैं जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि ना देश को झुकने देंगे और ना देश को टूटने देंगे। आज भारत की सेना और राष्ट्र एक जुट होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कि जब तक आतंकियों का कैंप ढ़ेर नहीं होता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!