अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा

On: September 11, 2025 10:18 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। आगामी त्योहारी सीजन में Delhi एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से दबोचा है।

रांची में आईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, Delhi Police और झारखंड एटीएस का ज्वाइंट एक्शन

पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकी रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किए थे। गिरफ्तार अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद के लिए मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाते थे और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियां करने के लिए तैयार करते थे।

Delhi पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया

उनके तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन व खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं। इस आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!