अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिला अस्पताल के शौचालय में मिला लापता वृद्ध का शव,जांच में जुटी पुलिस  

On: December 21, 2023 12:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिला अस्पताल के शौचालय में मिला लापता वृद्ध का शव,जांच में जुटी पुलिस  

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के हतरा गांव से तीन दिन पहले दवा लेने निकले बुजुर्ग शोहराब (65) का शव यहां बुधवार को जिला अस्पताल के शौचालय में मिला।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे सफाईकर्मी शौचालय साफ करने पहुंचा तो उसने देखा कि वह अंदर से बंद है। काफी देर तक जब कोई अंदर से नहीं निकला तो उसने झांककर देखा तो अंदर एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया।

सफाईकर्मी ने सीएमएस डॉ0 कप्तान सिंह को फोन कर इस आशय की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित में सूचना दी। जानकारी होने पर कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक कर्मचारी को छत के रास्ते शौचालय में उतारा गया। जिसने अंदर से दरवाजा खोला। बाद में वहां एक वृद्ध का शव मिला, जिसे बाहर निकाला गया। उसकी पहचान वहां मौजूद लोगों ने गांव हतरा निवासी शोहराब पुत्र छैला खां के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि शोहराब सोमवार को दवा लेने के लिए बदायूं जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक घर नही पहुंचे तो परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। मंगलवार को परिवार के लोग जिला अस्पताल भी गए लेकिन वहां उनके आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली, इस पर वे लौट आए।बुधवार को सुबह फिर अस्पताल में तलाश करने पहुंचे तो पता लगा कि अस्पताल के शौचालय से एक व्यक्ति का शव मिला है। यह सुनते ही वह शौचालय की ओर आए और शव की पहचान की।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply