Dance Video : भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और है। इन गानों की धुन और अंदाज़ ऐसा होता है कि दर्शक अपने आप झूमने लगते हैं। यही वजह है कि कोई भी नया गाना रिलीज़ होते ही वायरल हो जाता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ का है, जिसमें कई सुपरहिट गाने शामिल हैं।
Dance Video : ‘जबले जगल बानी’ में दिखा रोमांस का तड़का
फिल्म संघर्ष का गाना ‘जबले जगल बानी’ एक बार फिर चर्चा में है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने में काजल राघवानी आधी रात को खेसारी को रिझाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, और खेसारी खुद को रोकने की कोशिश करते हुए भी उनके प्यार में खोते जा रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने मिलकर गाया है, जो इसे और भी खास बना देता है।
Dance Video : 5 साल में 122 मिलियन व्यूज, अब भी जारी है क्रेज
गाने की खास बात सिर्फ इसकी धुन या बोल ही नहीं, बल्कि खेसारी-काजल की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री है। काजल की लाल और नीली साड़ी में अदाएं और खेसारी का दिल हार जाना, दर्शकों को खूब भा रहा है। यही वजह है कि इस गाने को अब तक 122 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह आंकड़ा यह साबित करता है कि 5 साल बाद भी इस गाने का क्रेज खत्म नहीं हुआ है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
Desi Bhabhi Dance Video: देसी भाभी ने बीच चौपाल पर किया कमर तोड़ डांस, बूढ़े हुए बेकाबू

