भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने धमाकेदार गाने ‘आहो राजा’ के साथ दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया और सिर्फ 8 घंटे में 7.36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने की लोकप्रियता से साफ है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है और दर्शक उनके हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Dance Video : पवन सिंह और दर्शना की दमदार केमिस्ट्री
इस गाने में पवन सिंह के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस दर्शना नजर आ रही हैं, जिनकी और पवन सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में दर्शना का ग्लैमरस लुक और पवन सिंह की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस गाने को और भी खास बना रही है। ‘आहो राजा’ को ‘वेब म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
Desi Bhabhi Dance Video: देसी भाभी ने बीच चौपाल पर किया कमर तोड़ डांस, बूढ़े हुए बेकाबू
Dance Video : दमदार म्यूजिक और शानदार टीम वर्क
गाने ‘आहो राजा’ को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिससे गाने को एक अलग ही ऊर्जा मिली है। इसके संगीतकार प्रियांशु सिंह, गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं, जबकि म्यूजिक वीडियो का निर्देशन दीपांश सिंह ने किया है। इसके अलावा गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी और सनी ने की है। टीम वर्क और स्टार पावर का नतीजा है कि यह गाना अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

