अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dallewal को पानी पीने में भी दिक्कत, ‘मल्टीपल ऑर्गन फेलियर’ का खतरा

On: January 15, 2025 10:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

किसान नेता जगजीत सिंह Dallewal का आमरण अनशन खनौरी बार्डर पर किसान मोर्चे पर आज 50वें दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि पिछले 48 घंटे से जगजीत सिंह डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है। जितना पानी वह पी रहे हैं, वह उल्टियों के साथ बाहर निकल रहा है। उनके शरीर के अंग काम करना बंद कर रहे हैं इसलिए उनका शरीर पानी भी स्वीकार नहीं कर रहा है।

Dallewal का आमरण अनशन, कीटोन बॉडी लेवल में खतरनाक बढ़ोतरी!

 

 

 

 

डॉक्टरों ने बताया कि उनका शरीर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की तरफ बढ़ रहा है जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। वहीं, किसान नेताओं ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे 111 किसानों का जत्था काले कपड़े पहनकर पुलिस की बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर आमरण अनशन शुरू करेगा।
किसान नेताओं ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर आंदोलनकारी किसानों के साथ सार्थक चर्चा करने की बजाय कुछ भाजपा नेता लोगों को एमएसपी के मुद्दे पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हरियाणा के कैथल जिले से किसानों का बड़ा जत्था जगजीत सिंह Dallewalके समर्थन में दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा। जत्थे ने ऐलान किया कि वे जगजीत सिंह डल्लेवाल के रास्ते पर चल रहे हैं और उनके लिए अपनी स्वयं की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। आज बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी जगजीत सिंह डल्लेवाल का समर्थन करने के लिए किसान मोर्चे पर पहुंची।

Punjab:डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे!

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!