अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम हमले का सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की भाषा में दिया जाएगा जवाब : CP Joshi

On: April 25, 2025 6:14 PM
Follow Us:
CP Joshi
---Advertisement---

चित्तौड़गढ़। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से सांसद CP Joshi ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि आतंकियों को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है और तमाम राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से सांसद CP Joshi ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि आतंकियों को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

EVM विवाद: कांग्रेस ने NCP, शिवसेना (UBT) और सपा पर उठाए सवाल

CP Joshi ने कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक दुखद और निंदनीय घटना है। यह हमला उस समय हुआ, जब जम्मू-कश्मीर शांति और स्थिरता की ओर कदम बढ़ा रहा था। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और सामान्य जनजीवन की वापसी से कुछ ताकतें बौखला गई हैं, जो नहीं चाहतीं कि कश्मीर में भाईचारा और विकास का माहौल बने।

CP Joshi भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कोई नई नहीं

इस हमले का जवाब आतंकियों को उसी भाषा में दिया जाएगा, जैसा पहले सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के जरिए द‍िया गया था। हमें आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है। यह समय डरने का नहीं, बल्कि आतंकियों को करारा जवाब देने का है।”

CP Joshi ने आगे कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कोई नई नहीं है, लेकिन पिछले एक दशक में इस लड़ाई में निर्णायक बदलाव आया है। पहले आतंकी हमलों के बाद सिर्फ बयानबाजी होती थी, लेकिन आज का भारत बदला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। भारत अब आतंकवाद के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply