नई दिल्ली। देश में पिछले 48 घंटे में Corona के 769 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, बंगाल और दिल्ली का स्थान है।
देशभर में Corona के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 4 की मौत, धारा 163 लागू
केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा : Corona
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को आक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

