नई दिल्ली। भारत में Corona के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से चार मौतें हुई हैं। दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में रविवार से एक-एक मरीज की मौत हुई है।
एक सप्ताह में 1300 प्रतिशत बढ़े Corona केस, केरल में सर्वाधिक
इस वर्ष जनवरी से अब तक देश में Corona से 32 मौतें हो चुकी हैं।कोविड के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि संक्रमण गंभीर नहीं है। नए सबवैरिएंट्स एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के कारण मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अधिकांश मरीज होम केयर में हैं। इस बार कोविड के कारण अस्पतालों पर बोझ नहीं पड़ेगा। हालांकि कोविड से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।
जानिए कहां कितने Corona मामले
दिल्ली में कोविड के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 483 हो गई है। केरल में मामलों की संख्या 1,435 हो गई है। महाराष्ट्र में काविड के 21 नए मामले मिलने से राज्य सक्रिय मामलों की संख्या 506 हो गई है। बंगाल में काविड के 44 नए मामले मिले हैं। बंगाल में सक्रिय मामलों की संख्या 331 हो गई है।

