अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाकुम्भ के कारण 16 फरवरी के बाद होगी Congress Kisan Yatra

On: January 16, 2025 4:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नयी दिल्ली: किसान कांग्रेस ने महाकुंभ के कारण ‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’ का कार्यक्रम बदल दिया है और अब इसे 18 जनवरी से करने की बजाए 16 फरवरी के बाद ही शुरु किया जाएगा।
किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा, पार्टी नेता विश्‍वविजय सिंह और अखिलेश शुक्‍ला ने बुधवार को यहाँ पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के कारण यात्रा के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। Congress Kisan Yatra पहले 18 जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन कांग्रेस ने इसे 16 फरवरी के बाद करना तय किया है, ताकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। गाजियाबाद से ही यात्रा शुरू होगी क्योंकि किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम उत्तर प्रदेश में ही है। यहां किसानों को गन्ने का उचित भुगतान नहीं मिल रहा है, जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसान कांग्रेस हर जिले में 300 किसान न्याय योद्धा बनाएगी और उन्हें इससे जुड़ा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। गत 10 साल में मोदी सरकार ने चंद अरबपतियों का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ़ किया है, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसान पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है और वे आत्महत्या कर रहे हैं जबकि मनमोहन सिंह सरकार ने देश के किसानों का करीब 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ़ किया था। कांग्रेस नेताओं ने अगले बजट सत्र में कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ाने की मांग की ताकि किसान खुशहाल हो सके। उनका कहना था कि भाजपा किसान की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन असलियत में किसान का कर्ज दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और इस लड़ाई में हम सब साथ हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!