अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Congress और विपक्षी दल किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे: सैनी

On: December 11, 2024 12:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि Congress और अन्य विपक्षी दल किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। सैनी ने सवाल किया कि कुछ विपक्षी शासित राज्य हरियाणा की तर्ज पर सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर क्यों नहीं खरीद रहे हैं।

 

 

यहां मीडियाकर्मियों ने सैनी से पूछा कि क्या वह पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों से कोई अपील करना चाहेंगे जिस पर सैनी ने कहा, ‘‘मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं। मैं जानता हूं कि किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है…मैंने खुद खेती की है। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।’’ पंजाब के Congress का दावा है कि हरियाणा में प्राधिकारी उन्हें शंभू सीमा से दिल्ली मार्च करने से रोक रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर यह दुष्प्रचार करने का आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार एमएसपी व्यवस्था को खत्म कर देगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!