अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उनका शोषण कर रही है – Congress

On: June 11, 2025 5:55 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। आदिवासी Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा -इस देश में ‘समान न्याय’ की नींव, समान शिक्षा के अधिकार पर टिकी हुई है। अगर हम बच्चों को समान शिक्षा नहीं दे सकते, तो हम देश में सामाजिक क्रांति नहीं ला सकते।

अमेरिका में भारतीय छात्र से अपराधियों जैसा सलूक, Congress ने की हस्तक्षेप की मांग

भूरिया ने आगे कहा – आज के समय में सरकार एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उनका शोषण कर रही है। Congress अध्यक्ष ने राहुल गाँधी के बिहार दौरे का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल गए, तब उन्होंने यही देखा कि-

• ⁠अच्छे खाने की सुविधा नहीं है
• ⁠टॉयलेट बहुत ही गंदी स्थिति में हैं
• पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है
• ⁠लाइब्रेरी में किताबों की सुविधा नहीं है
• छात्रों के लिए इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में दो मुद्दों को केंद्रित किया है 👇

• पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को खत्म किया जा रहा है, उसे रोका जाए
• पूरे देश में जितने भी हॉस्टल हैं, उनकी स्थिति में सुधार किया जाए

Congress : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पिछड़े और अति पिछड़े समुदायों पर ध्यान केंद्रित कर रही

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!