अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली सरकार ग्यारह स्थानों पर करेगी योग का आयोजन : CM Rekha Gupta

On: June 21, 2025 7:16 AM
Follow Us:
CM Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली : दिल्ली की CM Rekha Gupta ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को ग्यारह स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और वह स्वयं यमुना तट पर सोनिया विहार में ख़ुद योग में हिस्सा लेंगी।

CM Rekha Gupta ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा की

CM Rekha Gupta ने शुक्रवार को यहाँ संवाददाताओं से कहा कि कल दिल्ली सरकार की ओर से ग्यारह जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार पहली बार योग दिवस पर बड़े बड़े आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में सरकार के सभी घटक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी संस्थाएं इसमें शामिल हो रही जिससे यहाँ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह यमुना तट पर सोनिया विहार में ख़ुद योग में हिस्सा लेंगी। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और सांसद अलग अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को योग को अपनाने में दिक्कत थी क्योंकि उनको इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा नजर आता था लेकिन अब बड़े स्तर पर कार्यक्रम कराये जा रहे हैं

CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली की पहचान वर्षों तक कुछ गिने चुने पर्यटक स्थलों से होती थी लेकिन अब दिल्ली के कोने कोने में पर्यटक स्थल विकसित किये गए जो लोगों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय समेत तमाम स्थल हैं जहाँ पर्यटक आते हैं।

CM Rekha Gupta योग समग्र जीवन जीने की कला है आज पूरा विश्व योग को अपनाया है

उन्होंने कहा कि योग समग्र जीवन जीने की कला है आज पूरा विश्व योग को अपनाया है। जब दुनिया भर में लोगों को योग करते देखते है तो बहुत आनंद की अनुभूति होती है। दिल्ली स्वास्थ्य क्षेत्र में नए माइलस्टोन बनाना चाहते हैं उसमें योग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को योग से जुड़ने का अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!