चंडीगढ़। हरियाणा में रोजगार की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। CM Nayab Saini ने प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के 7,005 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के हजारों गांवों में बच्चों और महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं में बढ़ोतरी होगी, साथ ही महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जानिए,कहां और कितने पद रिक्त हैं?
हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, CM Nayab Saini ने बदले 8 IPS
आंगनबाड़ी वर्कर के 25,962 स्वीकृत पदों में से 2,549 पद रिक्त हैं। आंगनबाड़ी हेल्पर के 25,450 पदों में से 4,439 पद रिक्त हैं। कुल मिलाकर 7,005 पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू होगी।
भर्ती को कैसेमिली मंजूरी?
कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को लेकर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मामला उठाया था। इस संबंध में मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि विभाग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अब मुख्यमंत्री ने भी इस सुझाव को मंजूरी दे दी है, जिससे भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
CM Nayab Saini सुपरवाइजर भर्ती की भी तैयारी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिसंबर 2022 से जून 2024 तक की अवधि में सुपरवाइजर के 101 पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को प्रस्ताव भेजा है। आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए परामर्श भेजे जाने के साथ ही इन पदों पर भी भर्ती कर ली जाएगी। हरियाणा सरकार CM Nayab Saini द्वारा महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और बाल कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में यह कदम एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में इन भर्तियों से राज्य की आंगनबाड़ी सेवाओं में वृद्धि होगी।

