नरवाना। CM Naib Saini: उझाना गांव में बस स्टैंड के पास राजस्व विभाग की जमीन पर बन रहे पटवार भवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां डॉ. आंबेडकर भवन या चौपाल बनाने की मांग लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल मार्च शुरू किया है। इससे पहले पांच दिन तक गांव में धरना दिया था।
CM Naib Saini के ओएसडी के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, हेलमेट नहीं पहनने से हुआ हादसा
बता दें कि यहां तीन कनाल, 10 मरले जमीन पर पटवार भवन बनाया जा रहा है। आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि 1984 में अनुसूचित जाति के लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित हुए थे। यहां 1250 वर्ग गज खाली जगह बची हुई है। इस जमीन पर ग्राम पंचायत पटवार भवन बनवा रही है। यहां पटवार भवन बनाने के लिए टेंडर होना चाहिए था।
पंचायत की तरफ से ही जबरदस्ती यह कार्य किया जा रहा है। खाली पड़ी जमीन पर डॉ. आंबेडकर भवन या चौपाल बनवाई जाए। इससे यह जमीन समाज के काम आ सकेगी। इस पर गांव के अनुसूचित समाज के 350 परिवारों ने चंडीगढ़ में CM Naib Saini निवास तक पैदल मार्च शुरू किया है।
इन लोगों ने कहा कि 2022 में इसी जगह पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जा रही थी। तब अन्य स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी। तीन साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पटवार भवन तो एक कनाल में बन रहा है।
अनुसूचित समाज के 350 परिवारों ने चंडीगढ़ में CM Naib Saini निवास तक पैदल मार्च शुरू किया
ऐसे में खाली पड़ी जमीन पर चौपाल या भवन बनाया जाए। वहीं, एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि यह जमीन राजस्व विभाग की है। इसके अनुसार ही निर्माण किया जा रहा है।

