सोनीपत। CM Naib Saini के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के 22 वर्षीय भतीजे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की सूचना से गांव बढ़खालसा में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को बाइक पेड़ से टकराने से युवक के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहना होने के कारण युवक का सिर पेड़ से जा टकराया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, CM Naib Saini ने दी खुशखबरी
जानकारी के अनुसार CM Naib Saini के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के बड़े भाई जयदेव दहिया के एक ही बेटा प्रीत था। सोमवार को दोपहर बाद 22 वर्षीय प्रीत बाइक पर पार्कर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक के सामने अचानक कुछ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में प्रीत की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे पड़े से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- प्रीत ने नहीं पहनी थी हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय प्रीत ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पेड़ से सिर टकराने के कारण युवक के सिर में गहरी चोट आई। लोगाें ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया लेेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
CM Naib Saini के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के बड़े भाई जयदेव दहिया के एक ही बेटा प्रीत था
जयदेव दहिया के इकलौते बेटे की मौत सूचना से गांव बढ़खालसा में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।

