अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mohan Yadav ने GG फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, 154 करोड़ के ब्रिज पर रफ्तार भरेंगे वाहन

On: January 23, 2025 2:51 PM
Follow Us:
CM Mohan Yadav inaugurates GG flyover, vehicles will speed on the bridge worth Rs 154 crore
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav ने भोपालवासियों को बड़ी सौगात दी है। CM मोहन ने गुरुवार (23 जनवरी) को गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। अब GG फ्लाईओवर से वाहन रफ्तार भरेंगे। सीएम ने ब्रिज का नाम अंबेडकर के नाम पर करने की घोषणा भी की है। ब्रिज से एमपी नगर का 50 प्रतिशत ट्रैफिक गुजरेगा। 30 मिनट का सफर तय करने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे।
बावड़िया कला में बनेगा 180 करोड़ का ब्रिज
CM Mohan Yadav ने कहा कि नए ब्रिज के शुरू होने से यातायात सुगम होगा। शहर के विकास को भी गति मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने बावड़िया कला में 180 करोड़ से ब्रिज बनाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि एमपी में पुल, पुलिया और सड़कों के लिए गुजरात मॉडल लागू करेंगे।

CM Mohan Yadav : उद्योगपतियों की सहायता से प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़

 

 

 

 

 

 

 

 

2020 में शुरू हुआ काम, अब बनकर तैयार
GG फ्लाईओवर भोपाल का सबसे लंबा ब्रिज है। 154 करोड़ से बने GG ब्रिज का काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। इसे दो साल यानी दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना काल, नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने समेत अन्य अड़चनों की वजह से फ्लाई ओवर बनने में 4 साल लग गए। 26 दिसंबर को ब्रिज की ओपनिंग करने की बात सामने आई थी। थर्ड आर्म नहीं बनने की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका। अब 23 जनवरी को ब्रिज की ओपनिंग की गई।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!