अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mann ने दिल्ली में किया रोड शो, लोगों से की ‘आप’ उम्मीदवारों को जिताने की अपील

On: January 22, 2025 12:28 PM
Follow Us:
CM Mann did a road show in Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पंजाब केCM Mann ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए शकूरबस्ती, त्रिनगर और मंगोलपुरी में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ का समर्थन करने की अपील की। मान ने सबसे पहले शकूरबस्ती में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए रोड शो किया। फिर उन्होंने त्रिनगर और मंगोलपुरी विधानसभा में रोड शो कर आप उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। रोड शो में बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहें। लोगों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर मुख्यमंत्री मान का स्वागत किया। मान ने भी लोगों का धन्यवाद किया और उनसे दिल्ली में फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। शकूरबस्ती में रोड शो के दौरान भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल छाप का एक गुब्बारा हवा में लटका हुआ था। गुब्बारा की हवा निकली जा रही थी। मान ने उसपर चुटकी ली और लोगों को दिखाते हुए कहा कि यह संकेत है दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हवा निकल चुकी है। नतीजे वाले दिन भी उनका यही हाल होने वाला है।

CM Mann ने बुढ़लाडा के सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 

 

 

 

 

 

 

त्रिनगर में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 5 फरवरी का दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक साबित होगा इसलिए ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो आपके बीच रहता हो और आपके मुद्दे व समस्याओं को समझता हो। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार साधारण परिवार से आते हैं, इसलिए आपकी समस्याओं को अच्छे से समझते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए CM Mann ने कहा कि पहले वे केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं को मुफ़्त की रेवड़ी कहते थे और अब वे खुद मुफ्त चीजों की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन वेलोग कुछ नहीं देंगे, पहले भी उन्होंने हर लोगों को 15 लाख देने जैसे कई झूठे वादे किए थे। CM Mann ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही जो कहती है वह करती है। पंजाब और दिल्ली में हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को फिर से बहुत कम सीटें आने वाली है। इतना कम कि उनके सभी विधायक एक कार में बैठकर एकसाथ विधानसभा जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस का जीरो सीटों का रिकॉर्ड इस बार भी कायम रहने वाला है। कांग्रेस को इसमें कोई नुकसान भी नहीं होगा। उनका पहले भी जीरो था और आगे भी जीरो रहेगा। मान ने भाजपा पर आप नेताओं पर जानबूझकर झूठे पर्चे दर्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वे अरविंद केजरीवाल को तो जेल में कैद कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को जेल में नहीं रख सकते।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!