अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लंदन: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में CM Mamata Banerjee का विरोध, लगे GO Back के नारे

On: March 28, 2025 11:54 AM
Follow Us:
CM Mamata Banerjee
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की CM Mamata Banerjee को लंदन में विरोध का सामना करना पड़ा है। जब ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण दे रही थीं, उसी बीच हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि SFI यानी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्र नेताओं ने ममता के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए। उन्होंने ममता पर हिंदुओं की हत्या करवाने का आरोप भी लगाया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mamata Banerjee ने की सरकारी डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा

CM Mamata Banerjee का क्यों हुआ विरोध?

दरअसल, सीएम ममता बनर्जी लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में स्पीच देने पहुंची थीं। मुख्यमंत्री महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के विकास पर भाषण दे रही थीं। लेकिन भाषण के बीच में ही कुछ छात्राों ने हंगामा कर दिया और ममता बनर्जी के खिलाफ गो बैक के नारे लगाने लगे। इस घटना की जिम्मेदारी छात्र संगठन SFI ने ली है।

छात्रों ने पोस्टर लेकर ममता बनर्जी का विरोध किया और “पश्चिम बंगाल में हिंसा बंद करो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज घोटाले और जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा का भी जिक्र किया।

CM Mamata Banerjee ममता बनर्जी ने क्या कहा?

हंगामा कर रहे छात्रों को सीएम ममता बनर्जी ने उसी वक्त कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का मंच नहीं है, अगर लड़ना है तो बंगाल आकर लड़ो। सीएम ने यह भी कहा कि दीदी किसी से नहीं डरती, रॉयल बंगाल टाइगर की तरह चलती है। आरजी कर मामले पर पर ममता बनर्जी ने कहा कि यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!