अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘बंगालियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं’, CM Mamata ने कहा- ‘जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं, उन्हें भेजें जेल’

On: July 17, 2025 9:29 PM
Follow Us:
CM Mamata
---Advertisement---

नई दिल्ली। बंगाल की CM Mamata भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासियों पर कथित अत्याचार के विरोध में बुधवार को विरोध मार्च में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के एक विशाल पैदल मार्च (जुलूस) का नेतृत्व किया।

बंगाल : पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच CM Mamata Banerjee ने बुलाई कैबिनेट बैठक

CM Mamata  के साथ उनके सांसद भतीजे और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस मार्च में शामिल हुए। पदयात्रा के बाद ममता ने एक सभा को भी संबोधित किया। सीएम ममता ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा।

बंगालियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: CM Mamata

-तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल पैदल मार्च का नेतृत्व करते हुए ममता ने भाजपा व केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मैं बंगालियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करूंगी।
-ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों को बांग्लादेशी व विदेशी कहकर प्रताड़ित और जेल व डिटेंशन कैंप में भेजा जा रहा है। ममता ने पूछा कि क्या बंगाल देश का हिस्सा नहीं है।
-इसके अलावा ममता ने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बैठकर बंगाल के वोटर का नाम काटा जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा की दलाली करने का आरोप लगाया।

हम सबका सम्मान करते हैं: सीएम ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, क्या पश्चिम बंगाल भारत में नहीं है? क्या यह देश का हिस्सा नहीं है? कई राज्य ऐसे हैं, जहां केवल एक ही भाषा बोली जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि उन लोगों को जेल में डाल दिया जाए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!