अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM धामी का उत्तराखंड को बड़ा तोहफा : कुंभ 2027, नंदा राजजात और किसानों के विकास के लिए ₹213 करोड़ की मंजूरी

On: June 4, 2026 9:16 PM
Follow Us:
CM-dami
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और आगामी बड़े धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने कुम्भ मेला-2027, नन्दादेवी राजजात यात्रा-2026, सड़कों के निर्माण, पेयजल योजनाओं, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कुल ₹213 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस भारी-भरकम बजट से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को पंख लगेंगे।

कुंभ मेला और नन्दादेवी राजजात की तैयारियां तेज मुख्यमंत्री ने आगामी बड़े धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन पर विशेष फोकस किया है।

  • वर्ष 2026 में होने वाली ऐतिहासिक नन्दादेवी राजजात यात्रा के लिए चमोली जिले में नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग (किमी 1 से 10 तक) के डामरीकरण और सुधारीकरण हेतु ₹8.68 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

  • वहीं, कुम्भ मेला-2027 की चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन को आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए ₹35 करोड़ की भारी-भरकम धनराशि को स्वीकृति दी गई है।

पेयजल और किसानों के लिए खुले खजाने पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या ‘पानी’ के समाधान के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

  • रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में छेनागाड पेयजल योजना के क्रियान्वयन के लिए ₹55.22 करोड़ की बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा देहरादून के गंगोत्री विहार में नलकूप खनन कार्यों के लिए ₹2.22 करोड़ दिए गए हैं।

  • किसानों को राहत: कृषि कर्म, वाणिज्यिक फसलों और सहकारी क्षेत्र की मिलों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए ₹81.47 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है, जिससे किसानों की आर्थिकी को सीधा फायदा पहुंचेगा।

सड़कों और ट्रैफिक से मिलेगी निजात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई अहम परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है:

  • देहरादून: एस.एच.-85 में रिस्पना पुल (चंचल डेरी) से धर्मपुर चौक तक ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए तीन लेन के एलीवेटेड कॉरिडोर निर्माण हेतु ₹3.37 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

  • ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर): बिन्दुखेड़ा रायपुर मोटर मार्ग के हॉटमिक्स पुनर्निर्माण के लिए ₹3.95 करोड़।

  • अल्मोड़ा (जागेश्वर): शहीद लांस नायक श्री दिनेश सिंह मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए ₹4.92 करोड़।

  • रुद्रप्रयाग (ऊखीमठ): ताला बंरगाली मोटर मार्ग के लिए ₹3.17 करोड़।

  • बागेश्वर: देवलधार-माईथान मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹8.52 करोड़।

  • सितारगंज: गुरुग्राम और रंजीत नगर के मुख्य मार्गों के लिए लगभग ₹2.67 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

मंदिरों का सौंदर्यीकरण और स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं:

  • अल्मोड़ा (सल्ट) में कुलान्टेश्वर महादेव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण को ₹50.08 लाख, मांसी में राम पादुका मन्दिर स्नान घाट को ₹37.60 लाख और सुकेश्वर महादेव मन्दिर के जीर्णोद्धार को ₹1.25 करोड़ मिले हैं।

  • पिथौरागढ़ (धारचूला) में श्री हयों गुरु देव व गैरेंग मन्दिर सौंदर्यीकरण के लिए ₹85 लाख और चंपावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क के लिए ₹60 लाख मंजूर हुए हैं। हरिद्वार (पिरान कलियर) में श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल को ₹16.49 लाख दिए गए हैं।

शहीद को श्रद्धांजलि: एक भावपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर (ताकुला) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौलरा का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री विद्याधर वैष्णव के नाम पर करने का अनुमोदन भी दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड का पौधा लगाकर CM धामी ने दिया संदेश

CM ने वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की याद में प्रदेश में हर साल 28 नवंबर को ‘आपदा प्रबंधन दिवस’ मनाने की बड़ी घोषणा की।

Kanwar Yatra Guidelines : कांवड़ यात्रा 2026 के लिए सरकार ने बनाए सख्त नियम, त्रिशुल, भाला और जुगाड़ वाहन पर बैन

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: अब WhatsApp पर चुटकियों में बुक होगा बस टिकट, मेट्रो की तर्ज पर मिलेगी नई सुविधा

हरिद्वार में रूह कंपाने वाली घटना: पति से विवाद के बाद डेढ़ साल की मासूम को सीने से लगाकर गंगनहर में कूदी मां

Leave a Reply