अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नैनीताल दुष्कर्म मामला: CM Dhami ने कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

On: May 3, 2025 11:25 AM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड के CM Dhami ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम धामी ने अधिकारियों को नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून नए भारत की दिशा में निर्णायक कदम : CM Dhami

उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। CM Dhami  ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। इसके अलावा सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

CM Dhami ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता बरती जाए।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा सीएम ने किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बने हैं, उन पर की गई कार्रवाई की समस्त रिपोर्ट जिलाधिकारियों को तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

CM Dhami सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, एपी अंशुमन, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ के आयुक्त दीपक रावत, कुमांऊ आईजी रिद्धिम अग्रवाल, नैनीताल जिलाधिकारी वंदना, ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, नैनीताल के एसएसपी पीएन मीणा और एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!