अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तरकाशी धराली आपदा: पीड़ितों से मिले CM Dhami, बोले- हर परिवार के साथ खड़ी है सरकार

On: August 6, 2025 4:19 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के CM Dhami ने आपदा प्रभावित धराली इलाके का दौरा किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में प्रभावित लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान, सीएम धामी ने पीड़ित परिवारों को संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

भूस्खलन पर सभी एजेंसियां अलर्ट, CM Dhami ने तुष्टिकरण की राजनीति पर विपक्ष को घेरा

CM Dhami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है, हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। हमारी सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।” उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को तेजी से संचालित किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता प्रत्येक लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।

CM Dhami ने उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया

इससे पहले, CM Dhami ने उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के प्रतिनिधियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तरकाशी में नदी के बढ़े जलस्तर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “धराली में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बंद रास्तों को खोला जा रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार हैं, ताकि जरूरत के अनुसार तुरंत उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!